Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : युवक तालाब के पास बैठा, मंत्र पढ़ा, फिर धारदार चाकू से…

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही जीभ काट ली है। पुलिस अंधविश्वास का मामला मानकर मामले की जांच कर रही है। यह घटना थनौद की है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह गांव के तालाब के पास अचानक एक 33 वर्षीय युवक राजेश्वर निषाद ने अपना जीभ काटकर एक पत्थर के पास रख दिया। गांव वालों ने उसे लहूलूहान हालत में देखकर तत्काल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए जिला अस्प्ताल दुर्ग ले गया।

यह भी पढ़े :- Kerala West Nile Virus : तेजी से फैल रहा है वेस्ट नाइल वायरस, केरल में मचा आतंक

अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि, राजेश्वर आज सुबह 8 बजे अपने घर से निकलकर तालाब आया। यहां एक पत्थर के पास बैठकर कुछ मंत्र पढ़ा। उसके बाद उसने अचानक अपना जीभ काटकर पत्थर के पास रख दिया। एसआई ने बताया कि राजेश्वर जिस चाकू से जीभ काटा है वह चाकू खुद अपने साथ लाया था। (CG NEWS)

ग्रामीणों की माने तो, राजेश्वर शंकर भगवान की पूजा करता था। शिव जी को भेंट करने के लिए उसने अपना जीभ काटा है। राजेश्वर शादीशुदा है। उसकी पत्नी गूंगी है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है और इस घटना को अंधविश्वास मानकर मामले की जांच कर रही है। जीभ कटने की वजह से राजेश्वर का बयान नहीं हो पाया है। (CG NEWS)

Back to top button
error: Content is protected !!