लखनऊ में BJP पर जमकर बरसे CM भूपेश बघेल, कांग्रेस कार्यालय में की प्रेसवार्ता

CM Bhupesh Lucknow PC: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। CM बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी को डराने की कोशिश कर रही है। जो पूरे देश से कहता है कि डरो मत, उसे डराया जा रहा है। राहुल गांधी इस देश की मिट्टी से बने हैं, जो गिदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान कहा कि जब लोकसभा और राज्यसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है, तो वे जनता की मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में ED रेड पर CM भूपेश बघेल का बयान, BJP नेताओं को बताया कारण
वहीं सरकारी आवास खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐतिहासिक घर आनंद भवन से लगाव हैं। इसे वो आजादी की लड़ाई का केंद्र बनाया। इसके लिए सब कुछ न्यौछावर कर दी। पुरखों ने पूरी संपत्ति लुटा दी, उसके लिए मकान क्या चीज है। लोकसभा में जवाब नहीं दे पाए तो संसद की सदस्यता रद्द करवा दी। अखिलेश यादव पिछड़े वर्ग से नहीं है क्या, जब अखिलेश यादव ने बंगला छोड़ा था तो उसे गंगाजल से किसने शुद्ध कराया। मैं पिछड़ा नहीं हूं क्या, मुझे कुत्ता, बिल्ली कहा गया। नीरव मोदी, ललित मोदी कौन से पिछड़े वर्ग से आते हैं। मोदी सरनेम हर वर्ग में आते हैं। (CM Bhupesh Lucknow PC)
राहुल गांधी जी उस मिट्टी से बने हुए हैं जो इस प्रकार की गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं हैं. #DemocracyDisqualified pic.twitter.com/EIEGvGig7P
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 28, 2023
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से जो व्यवहार हुआ उसका सभी वर्गों ने समर्थन किया था। BJP इतनी पिछड़ा वर्ग हितैषी है तो आरक्षण बिल पास करवा दें। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता लोकसभा में अदाणी का मामला उठाने के कारण गई है। बीजेपी को बताना चाहिए कि वो अदानी का बचाव क्यों कर रही है। भाजपा खुद को पिछड़ों का हिमायती बताती है। उन्हें बताना चाहिए कि जब अखिलेश यादव ने बंगला छोड़ा था, तो उसे गंगाजल से किसने शुद्ध कराया था। अगर भाजपा आरक्षण को लेकर इतनी गंभीर है तो बताए कि छत्तीसगढ़ राजभवन में बिल क्यों रोक रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों के सम्मान या अपमान की बात कैसे कर सकती है। (CM Bhupesh Lucknow PC)
मुसोलिनी से मिलकर तानाशाही के गुण सीखने गए थे RSS नेता बी एस मुंजे. #DemocracyDisqualified pic.twitter.com/LnXj2q7Q4V
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 28, 2023
CM भूपेश बघेल ने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा दी गई है। अदानी का मुद्दा उठाने के कारण राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। भाजपा को बताना चाहिए कि वो जांच से क्यों डर रही है। पूरी भाजपा अदानी का बचाव क्यों कर रही है। राहुल गांधी के संसद में अदाणी से जुड़े भाषण को हटा दिया गया है। पहली बार सत्ता पक्ष ने तीन दिनों तक लोकसभा नहीं चलने दी और इसके बाद मानहानि के मामले में दो साल की अधिकतम सजा दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को दबाकर संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। (CM Bhupesh Lucknow PC)
देश मे हो रहे अन्याय और लोकतंत्र की हत्या के विरुद्ध आज अपनी आवाज़ को बुलंद करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने पर उनका स्वागत वंदन एवं अभिनन्दन किया।।#DaroMat @RahulGandhi @bhupeshbaghel @INCUttarPradesh pic.twitter.com/2ike7XMnL1
— Tanuj Punia (@tanujpuniaINC) March 28, 2023
𝟐𝟎,𝟎𝟎𝟎 𝐂𝐫𝐨𝐫𝐞 𝐊𝐢𝐬𝐤𝐞 𝐇𝐞𝐢𝐧? #DemocracyDisqualified pic.twitter.com/UQVxb4ebXA
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 28, 2023
उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। संघ के एक बड़े नेता विरोधियों को दबाने का तरीका मुसोलिनी से सीखने गए थे। विपक्षी दल भी राहुल के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदानी के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार को क्या दिक्कत है। अदानी की कंपनी में आया 20 हजार करोड़ रुपये किसका है? सरकार जांच से क्यों डर रही है? एसबीआई और एलआईसी का पैसा किसके कहने पर अदाणी की कंपनियों में लगाया गया है? अदानी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्या संबंध है। (CM Bhupesh Lucknow PC)
LIVE: प्रेस वार्ता (लखनऊ) #DemocracyDisqualified https://t.co/Idg5Ljp7Hr
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 28, 2023