मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे 325 विकासकार्यों की सौगात

CM Bhupesh Manendragarh Tour: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे के दौरान सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका और अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ बघेल जिले को 359 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत के 325 विकासकार्यों की सौगात देंगे। इनमें 156 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण और 203 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत के 165 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 03 करोड़ रुपए की सहायता राशि के चेक और सामग्री भी वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- हमने किसानों, मजदूरों और आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है: CM भूपेश

मुख्यमंत्री सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से राम वाटिका और अधोसंरचना विकास के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में 22 करोड़ 61 लाख 12 हजार रुपए की लागत के बहरासी से सनबोरा एमपी बॉर्डर निर्माण कार्य, 11 करोड़ 19 लाख 11 हजार रुपए की लागत के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बरौता से भुमका मार्ग पर नेउर नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 4 करोड़ 54 लाख 10 हजार रुपए की लागत के बड़काबहरा से केल्हारी मार्ग पर खटम्बर नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंचमार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। (CM Bhupesh Manendragarh Tour)

सड़क विकास योजना के 74.31 करोड़ रुपए की लागत के 87 काम

मुख्यमंत्री इनके साथ ग्रामीण सड़क विकास योजना के 74.31 करोड़ रुपए की लागत के 87 कार्यों, नल जल योजना के 11.12 करोड़ रुपए के 03 कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 42.92 करोड़ रुपए की लागत से सड़क और पुल-पुलिया निर्माण के 11 कार्यों, 01 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से 45 देवगुड़ियों के निर्माण कार्यों समेत विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 22.50 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम बहरासी में बनने वाले 132/33 KV क्षमता का विद्युत उपकेन्द्र, 13.03 करोड़ रूपए की लागत से कौड़ी मार्ग से पैनारी मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का काम शामिल है। (CM Bhupesh Manendragarh Tour)

रामायण महोत्सव में होंगे शामिल

8.81 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम किशोरी से कचोहर मार्ग पर बनिया नाला में पुल निर्माण,  4 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बिछिया टोला से कोतबा मार्ग पर बरने नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के 93.26 करोड़ रूपए की लागत के सड़क, पुल-पुलिया निर्माण और भवन निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नल जल योजना के 21.77 करोड़ रूपए की लागत के छह कार्य, 05.33 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम मट्टा, नगरी, लोहारी, भुआपाठ, त्रिशूली, कर्थराडोल, मसर्रा, रजरावल, हथवारी, झापीडोंगरी और एफ.सी.आई. गोदाम के विद्युतीकरण का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री  छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा में मवई नदी के तट पर सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका और अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री यहां सीतामढ़ी मंदिर परिसर हरचौका में आयोजित रामायण महोत्सव में भी शामिल होंगे। (CM Bhupesh Manendragarh Tour)

Related Articles

Back to top button