Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत हो रही कार्रवाई: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM on Sukma Encounter: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में 10 नक्सली ढेर करने पर जवानों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुरक्षाबलों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। साथ ही मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें:- बस्तर लाल आतंक से मुक्त होकर रहेगा: डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा

सुकमा एनकाउंटर को लेकर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षाबल के जवानों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सुकमा मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर हुए हैं। उनके शव बरामद हो गए हैं। खुशी की बात ये है कि किसी जवान को खरोंच भी नहीं आया है। तीन हथियार भी बरामद हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होना चाहिए। उस संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जो काम हो रहा है मुझे स्पष्ट दिखता है कि आने वाले समय में बस्तर इस लाल आतंक से मुक्त होकर रहेगा। (CM on Sukma Encounter)

बहादुर जवानों को बहुत-बहुत बधाई: डिप्टी CM

उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के सुकमा जिले के अंतर्गत भेज्जी थाना क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर जवानों को बहुत-बहुत बधाई। हमारे जवान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए नक्सल मोर्चे पर लगातार सफलताएं अर्जित कर रहे हैं और अब बस्तर में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। भटके हुए लोगों से बारम्बार अपील है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं और देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान करें। (CM on Sukma Encounter)

कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद: IG

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मैं सभी जवानों के शौर्य, साहस एवं पराक्रम को सलाम करता हूं। बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। हम तेजी से नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। बस्तर के IG पी. सुंदरराज ने कहा कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिले थे। ऑपरेशन के लिए DRG बल को भेजा गया था। 22 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे DRG और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। AK-47, SLR, INSAS जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए। आस-पास के इलाकों में अभी भी तलाशी जारी है। अतिरिक्त बल को भेजा गया है। (CM on Sukma Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!