जहां पहले बंदूक की गोली की आवाज आती थी, वहां अब स्कूल की घंटियां बजती है: CM विष्णुदेव साय

CM Sai in Dantewada: दंतेवाड़ा में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ का समापन हो गया है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का निर्णय लिया है। आज बहुत मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ाई जारी है। हमें लगातार सफलता मिल रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि मां दंतेश्वरी की कृपा से उनका संकल्प अवश्य पूरा होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को हम लगातार पूरा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
उन्होंने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की शुरुआत हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने की है। 80 हजार करोड़ रुपए की इस योजना में हमारे प्रदेश के 6,500 जनजातीय गांव शामिल हैं। बस्तर पंडुम 45 दिनों तक चला है। इसमें हमारे बस्तर समेत 6 पड़ोसी राज्यों के करीब 27 हजार आदिवासी कलाकार शामिल हुए हैं। यह बस्तर की जनजातीय संस्कृति को सहेजने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। मां दंतेश्वरी की कृपा से नक्सलवाद मुक्त होगा बस्तर संभाग। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद का सामना कर रहे हैं। अब बस्तर विकास और बदलाव की राह पर अग्रसर है। (CM Sai in Dantewada)

CM साय ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत बस्तर पंडुम का आयोजन हुआ। यह आयोजन आदिवासी संस्कृति का जीवंत उत्सव बना और इसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नई ऊंचाई दी। बस्तर संभाग के जिन क्षेत्रों में बंदूक की गोली की आवाज आती थी, वहां नियद नेल्ला नार योजना से अब स्कूल की घंटियों की आवाज आती है। इस महत्वपूर्ण योजना से अब लोगों को सारी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बस्तर नक्सलमुक्त होगा और छत्तीसगढ़ शांति का टापू बनेगा। डबल इंजन सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। डबल इंजन सरकार में नक्सलवाद पर करारा प्रहार हो रहा है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नक्सलमु्क्त करने के लिए सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बीजापुर के कोमटपल्ली में बनाए गए देश के सबसे बड़े नक्सल स्मारक को ब्लास्ट करके उड़ा दिया। (CM Sai in Dantewada)

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे, बस्तर से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है। नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री शाह ने यह संकल्प लिया है कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद बस्तर ही नहीं समूचे देश से समाप्त होकर रहेगा। उसके बाद हमारा बस्तर पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। हम सभी का संकल्प है कि हर हाल में हम बस्तर के गांव-गांव तक स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, बिजली, पानी, सड़क, मोबाइल टावर जैसी सारी सुविधाओं को पहुंचा कर रहेंगे। आने वाले एक साल में नक्सलवाद खत्म हो जाएगा और बस्तर हर तरीके से बदल चुका होगा। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के बल पर निश्चित ही पूरे बस्तर से नक्सलियों का खत्मा होगा। (CM Sai in Dantewada)



