Google Analytics —— Meta Pixel

आज जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय, बगिया में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल

CM Sai Jashpur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 5 जुलाई को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक समेत गणवेश का विवरण करेंगे।

यह भी पढ़ें:- UK Election : एग्जिट पोल्स में हार के संकेत के बाद ऋषि सुनक ने किया इस्तीफे का ऐलान, लेबर पार्टी जीत की ओर

CM साय 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर शांति भगत, उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल कमल साय भगत, जिला पंचायत सदस्य जशपुर सालिक साय और ग्राम पंचायत बगिया सरपंच राजकुमारी देवी उपस्थित रहेंगी। (CM Sai Jashpur Tour)

कृषि मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर में होंगे शामिल

कृषि और आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम आज यानी 5 जुलाई को जिला बलरामपुर में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी 06 से 14 साल आयु वर्ग के समस्त बालक-बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा के तहत शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालय के सेजस हिन्दी माध्यम विद्यालय मैदान किया है। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा संसद चिन्तामणि महाराज करेंगे। (CM Sai Jashpur Tour)

हर साल किया जाता है आयोजन

सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम, राधा सिंह देव उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलरामपुर और जिले के समस्त जिला पंचायत सदस्यगण, नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। बता दें कि नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत एक उत्सव के रूप में हो और बच्चों समेत पालकों के लिए यह दिन विशेष तौर से यादगार बन सके इसी उद्देश्य के साथ नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को स्वस्थ वातावरण प्रदान करने और उन्हें विद्यालय की ओर आकर्षित करने के लिए शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। साथ ही नेवता भोज का आयोजन भी किया जाएगा। (CM Sai Jashpur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!