Google Analytics —— Meta Pixel

कोरबा जिले को 625.28 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे CM साय, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

CM Sai Korba Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसंबर को कोरबा दौरे के दौरान जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से ज्यादा लागत की 284 विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 02 करोड़ 69 लाख 34 हजार की सामग्री का विभिन्न विभागों के 400 से ज्यादा हितग्राहियों को वितरण करेंगे। CM साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 284 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से ज्यादा राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण और 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- हरदीभाटा गांव हुआ पुरष्कृत : नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024

कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री साय कोरबा दौरे के दौरान महिला बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। मुख्यमंत्री जिले के 400 से ज्यादा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 2.69 करोड़ से ज्यादा राशि के सामग्री वितरण और चेक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी CM अरुण साव करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। (CM Sai Korba Tour)

बिलासपुर को भी सौगात देंगे CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12.05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर 12.55 बजे कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेंगे और सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम समेत विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय कोरबा जिले से दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुंचेंगे और 3.10 बजे जे.एम.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण में आयोजित विकास कार्यों के लोकर्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे (CM Sai Korba Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!