Google Analytics —— Meta Pixel

CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल मुलाकात, जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना 

CM Sai Meet Governor: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की, जहां उन्होंने राज्यपाल को राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर होने के बाद मंत्रिमंडल में एक पद खाली हो गया है। वहीं एक मंत्री का पद पहले से ही खाली है।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल में खाली दोनों पदों को भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधायक पुरंदर मिश्रा की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि मंत्रिपद के दावेदारों में पुरंदर मिश्रा का नाम भी सामने आया है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि राज्यपाल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात में सामयिक विषयों के साथ ही विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर चर्चा हुई है। बता दें कि संसदीय कार्य मंत्रालय बृजमोहन अग्रवाल के पास था, जिनके इस्तीफे के बाद ये विभाग नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री के पास है। (CM Sai Meet Governor)

मंत्रिमंडल में बदलाव मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार: साव

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता समेत छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की मुलाकात को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेश के संवैधानिक मुखिया हैं। गवर्नर और CM के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चाएं होती हैं। मंत्रिमंडल में बदलाव मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री सही समय पर इस संबंध में सही निर्णय लेंगे। (CM Sai Meet Governor)

मैं भी मंत्री बनने के लिए कर रहा हूं कोशिश: पुरंदर मिश्रा

इधर, बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मैं भी कर रहा हूं। विधायक मिश्रा ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद निश्चित तौर पर रायपुर से एक मंत्री होना ही चाहिए, क्योंकि रायपुर राजधानी है। यहां से 3 विधायक है। इसलिए यहां से तो एक मंत्री जरूर होना चाहिए। सभी 54 विधायक मंत्री बनने की मांग करते हैं, लेकिन सबका बनना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जिसे चाहेंगे वो मंत्री बनेगा। बता दें कि पुरंदर मिश्रा राज्यपाल के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में CM साय के साथ राजभवन में उनकी मौजदगी कई संकेत दे रही है। (CM Sai Meet Governor)

Back to top button
error: Content is protected !!