Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है और रहन-सहन को संवारती है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Education: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, IIT और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहार छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सोनार समाज सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, निर्धन बेटियों के विवाह, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण जैसे प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें:- नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हादसा

CM साय ने कहा कि समाज सेवा के ये प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक हैं और इससे पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है और उसके रहन-सहन को संवारती है। उन्होंने सोनार समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं और कमजोर परिवारों के बच्चों को भी पढ़ाई में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जिससे न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल होता है, बल्कि पूरे समाज की प्रगति सुनिश्चित होती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार को बने 15 महीने हो चुके हैं, और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। (CM Sai on Education)

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, डॉ. राम प्रताप सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव, सोनार समाज के जिला अध्यक्ष विकास सोनी समेत बड़ी संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर, भाजपा पर, हमारे किए गए कार्यों पर भरोसा है, चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो या किसानों से किया गया वादा हो, या माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ देना हो, हमारी सरकार जनता के लिए काम करती है। हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, इसलिए नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भी हमें जनता का आशीर्वाद मिला है। (CM Sai on Education)

Back to top button
error: Content is protected !!