Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में जारी है विजय का शंखनाद, निर्णायक मोड़ पर नक्सलवाद के खिलाफ जंग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Naxalism: नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस की DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) यूनिट ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक चुनौतियों के बीच नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़े अभियान को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। यह नक्सल नेटवर्क की रीढ़ पर करारा प्रहार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस वीरता और सफलता के लिए DRG के साहसी जवानों को नमन करते हुए कहा कि यह केवल एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि देश और प्रदेश की स्थायी शांति की ओर एक निर्णायक कदम है।

यह भी पढ़ें:- देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, CM साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान एक जवान के वीरगति को प्राप्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने घायल जवानों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश और प्रदेश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से निर्धारित मार्च 2026 की समय सीमा को लक्ष्य मानते हुए छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साहस और वीरता से नक्सल उन्मूलन अभियान निर्णायक सफलता की ओर अग्रसर है। (CM Sai on Naxalism)

नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे: CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब से हम सरकार में आए हैं, नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे जवान आगे बढ़ रहे हैं। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर और नारायणपुर के मध्यवर्ती क्षेत्र में लगभग 50 घंटे से लंबे चले एक ऑपरेशन में 27 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से लगातार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान जारी है। हमारे सुरक्षाबल के जवान इस दिशा में लगातार ठोस और मजबूती से काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से हमारे सुरक्षाबल के जवान मजबूती से काम कर रहे हैं, ताकि मार्च 2026 तक हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हो जाए। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि ये शानदार सफलता है। बड़ा ऑपरेशन था। मैं अमित शाह, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा और पुलिस को बधाई देना चाहता हूं। (CM Sai on Naxalism)

CPT का महासचिव बसव राजू मारा गया: IG

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार ने संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है। पीढ़ियों के बाद बस्तर के कई क्षेत्र नक्सलवाद मुक्त होंगे। अबूझमाड़ क्षेत्र में DRG के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। नामी नक्सली, बड़े नक्सल कैडर के नक्सली मारे जा रहे हैं। नक्सलियों के प्रमुख लीडरों को रणनीति के तहत खत्म किया जा रहा है। बस्तर IG पी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन CPT का महासचिव बसव राजू मारा गया। इस अभियान में कुल 27 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं। हमारा एक जवान मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुआ। उनके पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय ले जाया जा रहा है। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। (CM Sai on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!