Google Analytics —— Meta Pixel

सक्ती प्लांट हादसे पर CM साय सख्त, मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा

कमिश्नर बिलासपुर को जांच के दिए आदेश

रायपुर। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे पर विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़े :- Rashifal 15 April 2026: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का समुचित और निःशुल्क उपचार कराया जाए। उन्होंने साफ कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!