आज बलौदाबाजार, कटघोरा के दौरे पर रहेंगे CM साय, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 8 नवंबर को बलौदाबाजार, कोरबा जिले के कटघोरा और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 11.25 बजे बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे और 11.30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बलौदाबाजार से दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1.05 बजे कोरबा जिले के कटघोरा के मेला ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां वे प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:- आज रायपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी दोपहर 3.45 बजे गोंदिया से विमान से रवाना होकर शाम 4.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। मंत्री गडकरी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रात 7.15 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे। (CM Sai Tour Program)
8 नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में 8 नवंबर से 11 नवंबर तक इसका आयोजन किया गया है। चार दिनों तक चलने वाले भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन में सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा से जुड़े देशभर के दो हजार से अधिक विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, अभियंता और अधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में सड़क निर्माण तकनीक और सामग्री से संबंधित तीन गाइडलाइन्स और एक मैनुअल भी जारी किए जाएंगे। डिप्टी CM अरुण साव ने कल शाम साइंस कॉलेज परिसर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के तहत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। (CM Sai Tour Program)



