Google Analytics —— Meta Pixel

धर्मांतरण पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान: कहा- छत्तीसगढ़ के लिए कलंक है धर्मांतरण, आखिरी लड़ाई जारी

CM Sai statement on conversion : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी को लेकर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “छत्तीसगढ़ के लिए धर्मांतरण एक कलंक है और इसे जड़ से समाप्त करने की अंतिम लड़ाई जारी है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया है, जब केरल की दो ननों की गिरफ्तारी को लेकर राज्य और देश की राजनीति में उबाल है।

यह भी पढ़े :- BIG NEWS : रेप केस में पूर्व सांसद रेवन्ना को उम्रकैद, फॉरेंसिक जांच में हुआ था खुलासा

ननों की गिरफ्तारी और जमानत

दरअसल, हाल ही में दुर्ग रेलवे स्टेशन से केरल की दो ननों को धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद से विपक्ष और सामाजिक संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया देखी गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दिल्ली तक बहस छिड़ गई।

हालांकि, एनआईए कोर्ट ने शनिवार को दोनों ननों को जमानत दे दी, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। बावजूद इसके, इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही।

केरल बीजेपी अध्यक्ष का तीखा बयान

इस पूरे मामले पर केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- “छत्तीसगढ़ एक संवेदनशील राज्य है, जहां एंटी कन्वर्जन और ट्रैफिकिंग के खिलाफ सख्त कानून हैं। जो भी यहां आता है, उसे राज्य के कानूनों का पालन करना होगा। कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।”

राजनीतिक और सामाजिक नजरिया

धर्मांतरण का मुद्दा छत्तीसगढ़ में लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक विवादों का केंद्र रहा है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कथित तौर पर हो रहे धर्मांतरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा है। (CM Sai statement on conversion)

मुख्यमंत्री साय के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि राज्य सरकार अब इस दिशा में कड़ा एक्शन प्लान ला सकती है। (CM Sai statement on conversion)

Back to top button
error: Content is protected !!