Google Analytics —— Meta Pixel

हम अपने देश और धर्म के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे: CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में ‘श्री हनुमत कथा मंडपम’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के पीठासीन और सभी पदों से जुड़े हुए संतों का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने एक-एक पाई को बचाते हुए इस कथा मंडप के बारे में सोचा क्योंकि अयोध्या धाम में अब जो भी आता है, कुछ जगहों पर जाने में वह कभी चूकता नहीं। श्री राम जन्मभूमि, श्री हनुमान गढ़ी में और सरयूं नदी के घाट पर। अक्सर इस बारे में चर्चा होती थी कि हनुमानगढ़ी का भी अपेक्षित विकास होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- देश जानना चाहता है कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच क्या रिश्ता है ?: भाजपा 

CM योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने डबल स्पीड से चलकर श्री अयोध्या धाम को उसका गौरव प्रदान करने का काम किया है। अयोध्या धाम के नाम से लोगों के चेहरे पर एक नई चमक देखने को मिलती है। हमने कहा कि अयोध्या धाम का वैभव आएगा, जरूर आएगा, कोई रोक नहीं पाएगा। ‘सौगंध राम की खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ के संकल्प की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अयोध्या धाम आए और श्रीरामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के कारण ही हमारा वजूद है, हमारा अस्तित्व है। हम अपने देश और धर्म के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। (CM Yogi Adityanath)

पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी 

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा, जिस आतंकवाद को वह पाल रहा है, वही एक दिन उसे खत्म कर देगा। 75 साल बहुत हो गए, अब उसका अंत करीब है। पाकिस्तान 75 साल बहुत जी लिया। अब उसका समय आ गया है। CM योगी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब निर्दोष भारतीयों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाकर आतंकियों ने मार डाला, तब भारत ने करारा जवाब दिया। हमारे बहादुर सैनिकों ने 26 नागरिकों की शहादत का बदला लेते हुए 124 आतंकियों को ढेर कर दिया। (CM Yogi Adityanath)

पाकिस्तान की हर हिमाकत को नाकाम किया: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। यह नया भारत है जो किसी से उलझता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़े भी नहीं। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की हर हिमाकत को नाकाम किया है। CM योगी ने कहा कि पाकिस्तान का कोई मौलिक आधार नहीं है। हमारा अस्तित्व सनातन परंपरा में निहित है। जबकि पाकिस्तान का आधार पूरी तरह कृत्रिम है। कृत्रिम चीजें ज्यादा दिनों तक नहीं टिकतीं, इसीलिए पाकिस्तान का अंत भी अब निकट है। PM मोदी ने कहा था कि हमारी सेनाओं के शौर्य और पराक्रम ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो नतीजा क्या होता है। (CM Yogi Adityanath)

Back to top button
error: Content is protected !!