Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh ; कलेक्ट्रेट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

Chhattisgarh के कबीरधाम जिले के कलेक्ट्रेट दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह मेल कश्मीर से भेजा गया बताया जा रहा है, जिसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

यह भी पढ़े :- बहराइच में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कानपुर में 2 महिला टीचर्स समेत 3 की गई जान

जैसे ही धमकी की सूचना अधिकारियों को मिली, मौके पर डॉग स्क्वाड और पुलिस बल को रवाना किया गया। डॉग स्क्वाड की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर के कोने-कोने की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- जमीन घोटाला मामले में सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ, आज फिर होंगे सवाल-जवाब

इस संबंध में Chhattisgarh के कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया है और जांच की प्रक्रिया जारी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने भी पुष्टि की कि धमकी भरा मेल मिला है और जांच के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वाड की टीम को तुरंत भेजा गया है।सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को अलर्ट पर रखा गया है और हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!