Google Analytics —— Meta Pixel

बहराइच में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कानपुर में 2 महिला टीचर्स समेत 3 की गई जान

Road Accident in UP: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बहराइच का है, जहां ओवरटेक कर रही बस ने सामने से आ रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी कई फीट दूर जाकर गिरे। सभी मृतक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 11 घायलों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। हादसा गोंडा रोड पर खुटहना इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग दावत में जा रहे थे। इस बीच बस ने सामने से टक्कर मार दी। टेपों पूरा भरा हुआ था। ड्राइवर तेज रफ्तार में टेंपो चला रहा था।

यह भी पढ़ें:- जमीन घोटाला मामले में सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ, आज फिर होंगे सवाल-जवाब

बहराइच DM मोनिका रानी ने कहा कि दुर्घटना बस और ऑटो की टक्कर होने के कारण हुई है। 16 लोग थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोगों का इलाज चल रहा है। मैंने जिला अस्पताल में घायलों के परिजनों से बातचीत की। सभी को निर्देशित किया गया है कि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। दरअसल, कोल्हुवा में मोहम्मद याकूब के निकाह के बाद दावते वलीमा था। उसी में शामिल होने 16 लोग टेंपो से जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। मृतकों में 2 महिलाएं मरियम (उम्र 65 साल) और मुन्नी (उम्र 45 साल), एक पुरुष अमजद (उम्र 45 साल), 2 बच्चे अजीम (उम्र 12 साल) और फहद (उम्र 5 साल) शामिल हैं। हादसा ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बस सामने से आ रहे टेंपो से जा टकराई। सभी उसूलपुर थाना क्षेत्र के इरई गांव के रहने वाले थे। (Road Accident in UP)

 

हादसे के बाद गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। इधर, कानपुर के जीटी रोड पर बस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 2 महिला टीचर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार में 3 महिला टीचर और ड्राइवर सवार थे। महिला टीचर्स उन्नाव में पढ़ाती थी। तीनों को छोड़ने के लिए कार उन्नाव जा रही थी। इसी दौरान कार ने एक बाइक सवार टीचर को टक्कर मार दी। इसके बाद कार रॉन्ग साइड में चली गई, तभी सामने से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसा बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ के पास हुआ। (Road Accident in UP)

मृतकों की पहचान शिवली रोड की रहने वाली टीचर आकांक्षा मिश्रा (उम्र 35 साल), बर्रा की रहने वाली अंजुला मिश्रा (उम्र 41 साल) और कल्याणपुर के रहने वाले विशाल द्विवेदी (उम्र 27 साल) के रूप में हुई है। घायलों में गोवा गार्डेन की रहने वाली टीचर ऋचा अग्निहोत्री और पनकी के रहने वाले अशोक कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आकांक्षा मिश्रा, ऋचा अग्निहोत्री और अंजुला मिश्रा उन्नाव पढ़ाने जाती थी। हर दिन की तरह तीनों टीचर्स को ड्राइवर विशाल द्विवेदी ने रिसीव किया। उन्हें लेकर उन्नाव के लिए रवाना हुआ। नारामऊ में सीएनजी भराने के लिए विशाल ने जैसे ही हाईवे पर बने कट से कार मोड़नी चाही तो बगल में चल रही बाइक से कार टकरा गई। बाइक पर शिक्षक अशोक कुमार सवार थे, जो बिल्हौर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे। (Road Accident in UP)

मालगाड़ी पटरी से उतरी

टक्कर के बाद कार रॉन्ग साइड में चली गई। इसी दौरान निजी ट्रैवल्स की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद विशाल, आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और ऋचा अग्निहोत्री कार के अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर महिला टीचर्स और ड्राइवर को बाहर निकाला। आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और विशाल को हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने आकांक्षा और अंजुला को मृत घोषित कर दिया। विशाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। कल्याणपुर की रहने वाली ऋचा अग्निहोत्री की हालत गंभीर है, जिन्हें रामा अस्पताल मंधना के ICU वार्ड में भर्ती किया गया है। इधर, कर्नाटक के बेलगावी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मालगाड़ी महाराष्ट्र के मिराज की ओर जा रही थी। बेलगावी रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। जांच जारी है। (Road Accident in UP)

Back to top button
error: Content is protected !!