छत्तीसगढ़ के इन 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी राहुल की भारत न्याय यात्रा, पढ़ें पूरी खबर

Bharat Nyay Yatra 2024: साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ‘न्याय’ यात्रा करने वाले हैं। राहुल गांधी 14 जनवरी 2024 से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। ये यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। प्रदेश में ये यात्रा ओडिशा से आगे बढ़ते और रायगढ़ होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। इसके बाद सरगुजा-अंबिकापुर होते हुए उत्तरप्रदेश के वाराणसी की ओर आगे बढ़ेगी। ये यात्रा छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी। प्रदेश में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनमें से सिर्फ 2 सीटों पर ही कांग्रेस सांसदों का कब्जा हैं।

यह भी पढ़ें:- ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में बरस सकते हैं बदरा, 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश की संभावना

कांग्रेस को आस है कि इस यात्रा के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सीटें बढ़ सकती हैं। चर्चा है कि कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा रायगढ़ से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकती है। वहां से जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा-अंबिकापुर होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। हालांकि अभी फाइनल रोडमैप आना बाकी है। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने इसी साल भारत जोड़ो यात्रा की थी, लेकिन वो यात्रा मध्यप्रदेश से आगे बढ़ गई थी और छत्तीसगढ़ नहीं आई थी। इस बार यात्रा प्रदेश के 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी। (Bharat Nyay Yatra 2024)

बता दें कि भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्यों की 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस और पैदल मिलाकर 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने इसे लेकर बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा भी करेगी। यह मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। (Bharat Nyay Yatra 2024)

भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा।  राहुल के इस सफर में सियासत से ज्यादा उनका लुक चर्चा में रहा है। कन्याकुमारी में 7 सितंबर को यात्रा की शुरुआत के समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी, लेकिन करीब 5 महीने बाद उनकी शक्ल पूरी तरह बदल चुकी थी। चेहरे पर घनी दाढ़ी थी, सिर के बाल भी बढ़े हुए थे। इधर, राहुल की सफेद टी-शर्ट भी चर्चा में रही, जिसे पहनकर वे कड़ाके की सर्दी में भी चलते नजर आए थे। हालांकि BJP इस यात्रा को लेकर तंज कस रही है। BJP नेताओं का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद भी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता गंवानी पड़ी। (Bharat Nyay Yatra 2024)

Related Articles

Back to top button