Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्र में भाजपा हारी तो आगे बढ़ेगा लोकतंत्र: महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray on BJP: महाराष्ट्र के पूर्व CM और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने BJP पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार नहीं हारी तो देश को काले दिन देखने को मिलेंगे। उद्धव ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अच्छे दिन कभी नहीं आए। अब फिर से मोदी सरकार बनी तो काले दिन आएंगे। उद्धव ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में बार-बार पाकिस्तान का जिक्र करते हैं। जबकि विपक्ष अपने देश के बारे में बोलता है। भाजपा अपनी हर चुनावी रैली में भगवान राम को लाती है। उनके पास विकास को लेकर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। केंद्र में भाजपा हारी तो लोकतंत्र आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:- टीएमसी के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं घुसपैठी: PM नरेंद्र मोदी

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने CM एकनाथ शिंदे पर हमला बोला था। उन्होंने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को गद्दार बताया था। साथ ही कहा – मेरा बाप चुराया है, पार्टी चुराया है और निशान चुराया है। इस पर CM शिंदे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इस्तेमाल किए गए शब्द उन पर लागू होते हैं। 2019 में उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दी। उन्होंने अपने पिता की विचारधारा को बेच दिया। उन्होंने पाप किया है और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। CM एकनाथ शिंद ने कहा कि 2019 में उन्होंने अपने दोस्त और महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को धोखा दिया। जब हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था तो शिवसेना और बीजेपी की विचारधारा एक ही थी। (Uddhav Thackeray on BJP)

CM शिंद ने बोला था हमला

CM शिंद ने कहा कि लोगों को विश्वास था कि गठबंधन की सरकार बनेगी और इसीलिए उन्होंने वोट दिया, लेकिन CM पद के लालच में वे कांग्रेस और शरद पवार के साथ चले गए। यह विश्वासघात है। मैं उस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता, जिस तरह के शब्द वे इस्तेमाल करते हैं। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे ने मुझे यह नहीं सिखाया। शिवसेना (यूबीटी) नेताओं के व्यक्तिगत हमला करने पर कहा कि उन्होंने संतुलन खो दिया है। उन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया है। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। वे आए दिन सिर्फ एकनाथ शिंदे को देखते हैं। वे इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री बन गया। लोग मेरे साथ हैं और मुझे प्यार करते हैं, लेकिन वे इसे हजम नहीं कर सकते। इसलिए वे हर दिन बकवास करते हैं। आरोपों का स्तर बहुत नीचे गिर गया है। यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। (Uddhav Thackeray on BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!