Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : हैवान शिक्षक ने छात्रा से किया बलात्कार, 12 साल तक करता रहा रेप, जब प्रेगनेंट हुई तो…

Chhattisgarh : शिक्षक ने गुरु शिष्य रिश्ते को शर्मिंदा के दिया। गौरेला के शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा के साथ न सिर्फ रेप किया, बल्कि उसे गर्भवती भी कर दिया। छात्रा जब स्कूल में पढ़ती थी और उसकी उम्र महज लगभग साढ़े 12 साल थी, तभी से आरोपी शिक्षक उसका शारीरिक शोषण करता रहा है। अब पीड़िता बालिग हो गई है, पीड़िता और उसके परिजन मामले की शिकायत थाने में कई ही मामले में पुलिस ने दोषी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : कार में मिली युवक की लाश, शराब की बोतल के साथ मिले खाने के समान, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक Chhattisgarh के गौरेला ब्लॉक में पदस्थ शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपनी ही स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का करीब 12 सालों से यौन शौषण कर रहा था। स्कूल पास करने के बाद भी स्कूल शिक्षक की हैवानियत जारी रही। परिजनों के मुताबिक स्कूल में पढ़ने के दौरान छात्रा की उम्र 12 साल थी, जबकि अब वो बालिग हो गई है।

यह भी पढ़े :- Latest Crime News : घर में मौत का तांडव, सनकी ने मां-पत्नी और 3 मासूमों को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी, 6 लाशों को देख मचा हड़कंप

थाने में शिक्षक के खिलाफ पीड़िता ने अपराध दर्ज कराया है, इधर जैसे ही भनक आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी को हुई वो फरार हो गया। अपराध दर्ज होने के बाद गौरेला पुलिस शिक्षक की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला तब प्रकाश में जब छात्रा शिक्षक से गर्भवती हो गई। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत गौरेला थाने में की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो , 294 342 376 का 376 एन 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच और दोषी शिक्षक की पतासाजी शुरू कर दी है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!