Google Analytics —— Meta Pixel

Latest Crime News : घर में मौत का तांडव, सनकी ने मां-पत्नी और 3 मासूमों को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी, 6 लाशों को देख मचा हड़कंप

Latest Crime News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 6 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने घर के ही 5 सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद भी सुइसाइड कर लिया। 45 वर्षीय आरोपी ने घर में अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों को मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जानकारी के अनुसार उसने मां को गोली मारी, पत्नी को हथौड़े से मारा और बच्चों को छत से फेंक दिया।

यह भी पढ़े :- Horoscope 14 May 2024 : आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना थाना रामपुर मथुरा के ग्राम पल्हापुर में हुई। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार आरोपी 45 साल का अनुराग सिंह मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपनी मां, पत्नी, बेटे और 2 बेटियों को बंदूक और हथौड़े से मार डाला। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

घटनास्थल को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मृतकों में आरोपी अनुराग की उम्र 45 साल है। उसके अलावा मां सावित्री देवी 65 साल, पत्नी 40 साल और बच्चों की उम्र क्रमश: 6 साल, 9 साल और 12 साल की बताई जा रही है। (Latest Crime News)

सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा के ग्राम पल्हापुर में रात के अंधेरे में हुए हत्याकांड से हर कोई हैरान और खौफ में है। यहां एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर हैं। फॉरेंसिक टीम भी हर जानकारी जुटा रही है। वहीं आरोपी के भाई अजीत सिंह ने रात का मंजर बयां किया। (Latest Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!