Delhi Bomb Threat : ‘बम से उड़ा देंगे’, स्कूल के बाद अस्पतालों और एयरपोर्ट को ईमेल से धमकी, अलर्ट पर पुलिस

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के दो अलग-अलग अस्पतालों को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस की टीमें बम स्क्वाड और दमकल विभाग के साथ अस्पताल पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान चला रही है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया है।
यह भी पढ़े :- सीएम नीतीश ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा, कहा – खुद हटा तो पत्नी को बनाया, नौ गो बाल-बच्चा पैदा किया
बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल के अलावा IGI एयरपोर्ट को भी बम की धमकी (Delhi Bomb Threat) वाला ईमेल मिला है। दिल्ली फायर सर्विस ने इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा अभी कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आयी है।
#WATCH दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला, तलाशी अभियान जारी है: दिल्ली फायर सर्विस pic.twitter.com/ARE7kBxQP1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
जानकारी के लिए बात दें, इन अस्पतालों से पहले दिल्ली और एनसीआर के इलाकों के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (Delhi Bomb Threat) मिली थी। 1 मई को 150 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस की कई टीमों ने स्कूल परिसर की तलाशी ली थी। हालाँकि, स्कूल में तलाशी ले रही टीम को कुछ भी नहीं मिला था। स्कूलों को भेजा गया ईमेल रूस से भेजा गया था। मई से पहले फरवरी में भी स्कूलों को ऐसी धमकियाँ मिली थी।
दिल्ली में 25 मई को डाले जाएंगे वोट
मालूम हो इस माह की 25 तारीख को दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. वोटिंग से पहले राजधानी को सुरक्षित रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन हर कोशिश कर रहा है. चुनाव में असमाजिक तत्व या आतंकी किसी घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार है.



