दुनिया को आज सबसे ज्यादा शांति और स्थिरता की जरूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

India ASEAN Strategic Partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ASEAN की सफल अध्यक्षता और भारत के देश समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मैं राष्ट्रपति मार्कोस को बधाई और धन्यवाद देता हूं। आज ASEAN नेताओं के साथ ये मेरा 13वां संवाद है। पिछले सालों में एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत के आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर्स में नए आयाम प्राप्त कर रही है। PM मोदी ने कहा कि 2014 से अब तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइ मजबूत करने के लिए 100 से ज्यादा पहल की हैं। लगभग 250 त्वरित प्रभाव परियोजनाओं का उद्घाटन किया है और 10,000 से ज्यादा कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी हैं। आज भारत और आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ी हवा, AQI 333 तक पहुंचा, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अकवान से भारी बारिश की चेतावनी
उन्होंने आगे कहा कि भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए हमारा भविष्य प्रतियोगिता से नहीं, सहयोग से तय हो। हमारे पास सामर्थ्य भी है और संकल्प भी है। हम मिलकर इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं। हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में आसियान कम्युनिटी विजन 2025 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिछले 12 सालों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेंट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी। मुझे विश्वास है कि आज की बैठक हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई प्रदान करेगी और एक सुरक्षित, समावेशी, समृद्ध इंडो पैसिफिक के निर्माण में योगदान देगी। (India ASEAN Strategic Partnership)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति और गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नए आयामों तक पहुंच गई है। 2014 से हमने लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए 100 से ज्यादा पहल की हैं, लगभग 250 ‘क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स’ शुरू किए हैं, और कौशल विकास के लिए 10,000 से ज्यादा छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं। आज भारत और नौ आसियान देशों के बीच सीधी उड़ानें और बढ़ता पर्यटन हमारे करीबी संबंधों का एक और प्रमाण हैं। पिछले कुछ सालों में दुनिया ने लगातार कई संकटों का सामना किया है। आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और पूर्वानुमान योग्य माहौल की जरूरत है। इस संदर्भ में इस साल की थीम-‘नेविगेटिंग आवर फ्यूचर टुगेदर’ (एक साथ मिलकर अपने भविष्य की दिशा तय करना) का विशेष महत्व है।

PM मोदी ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले सालों में ‘आसियान कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ हमारी साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिछले 12 सालों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब, हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य के लिए एक नई राह तय करनी होगी। इस साझेदारी में आसियान की एकता और केंद्रीयता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटूट है और हमेशा बनी रहेगी। मुझे विश्वास है कि आज की बैठक हमारी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और एक सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में योगदान देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में क्षेत्रीय सहयोग और समुद्री सुरक्षा पर जोर दिया। इस साल आसियान देशों की यह मेरी तीसरी यात्रा है। यह भारत के लिए आसियान के विशेष महत्व को दर्शाता है। हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। (India ASEAN Strategic Partnership)




