बंगाल में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोट दिया, संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे: कांग्रेस
Congress Accuses BJP: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि बंगाल में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोट दिया है। उत्तर प्रदेश और दूसरी जगहों से आपने वो IPS भेजें हैं, जो एनकाउंटर के एक्सपर्ट हैं। आपने बाहर से वहां पर पोलिंग स्टेशनों पर अपने अधिकारी लगाए हैं। जो कुछ भाजपा वाले कर रहे हैं वह लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ है।
यह भी पढ़ें:- EVM विवाद पर गरमाई बंगाल की सियासत, CM ममता बोली- छेड़छाड़ हुई तो जान की बाजी लगा देंगे
अल्वी ने आगे कहा कि एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये नतीजा थोड़े ही है। इसके अंदर भी हमें कहीं न कहीं भाजपा की साजिश लगती है कि कल को वे अपने हिसाब से नतीजे घोषित करवाएंगे और कहेंगे कि एग्जिट पोल भी तो यही कह रहा था। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एग्जिट पोल को लेकर जब तक मतगणना नहीं होती तब तक चर्चा की जा सकती है, जितने भी एग्जिट पोल आए हैं क्या वे विश्वसनीय रहे हैं ? इंतजार कीजिए। 2 दिन में नतीजे आ जाएंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमें इंतजार करना चाहिए। मैं मानता हूं कि हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। असम में हमने अच्छा चुनाव लड़ा है, उम्मीद करता हूं कि परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। (Congress Accuses BJP)
4 मई को आएंगे चुनाव के नतीजे
पायलट ने कहा कि एग्जिट पोल चाहें हमारे पक्ष में हों या विरोध में, हम इस पर कभी टिप्पणी नहीं करते। मैं आशावान हूं कि नतीजे अच्छे आने वाले हैं। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि मुझे लगता है कि 4 मई का इंतजार करना चाहिए, पहले भी एग्जिट पोल सही नहीं निकले हैं, बड़ा परिवर्तन आया, एग्जिट पोल अलग निकले और असलियत अलग निकले। 4 तारीख का इंतजार करना चाहिए, कोई राजनीतिक कयास नहीं लगाना चाहिए। मुझे पहले से उम्मीद थी कि केरलम में कांग्रेस जीत रही है। असम चुनाव में कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल झूठे हैं। एक माहौल बनाने के लिए ये एग्जिट पोल हुए हैं। अभी जो नंबर दिखाए जा रहे हैं वे नंबर वहां के मुख्यमंत्री बहुत लंबे समय से बोल रहे हैं। सर्वे करने वाली कंपनियों ने उन्हीं से नंबर लेकर प्रकाशित कर दिए हैं। AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि यह एग्जिट पोल है, कोई एग्जैक्ट पोल नहीं। हमने कुल 11 सीटों पर चुनाव लड़ा। पोलिंग परसेंटेज 92% से ज़्यादा था। आपको इंतजार करना चाहिए। EVM 4 मई को खुलेगी।



