इस राज्य में कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, 8 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

Congress Netaon Ka Istifa: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हिमाचल के सोलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 14 अक्टूबर की ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ से पहले पार्टी को ये झटका लगा है। बता दें कि कांग्रेस, युवा कांग्रेस और इंटक के 8 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को त्यागपत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें:- अब भारत में नहीं बनेंगे 4G मोबाइल फोन, केंद्र सरकार ने दिए ये निर्देश

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आकाश सैणी, अध्यक्ष युवा इंटक जिला शिमला राहुल नेगी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस शिमला शहरी अमित मेहता, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी भगत सिंह ठाकुर, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी नरेश कुमार, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी मेहर सिंह कंवर, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी धीरज कश्यप और सचिव प्रदेश युवा कांग्रेस प्रतीक शर्मा ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा दिया है। कांग्रेस छोड़ने वाले नेता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के करीबी है। हर्ष महाजन ने दो सप्ताह पहले ही कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। अब उनके करीबी 8 कांग्रेस नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दिया है। (Congress Netaon Ka Istifa)

वहीं आकाश सैनी ने बताया कि धरातल पर काम करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में तवज्जो नहीं दी जा रही है। कुछ समय से पार्टी में नई परिस्थितियां पैदा हुई है। इन परिस्थितियों में पार्टी में काम करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि किस पार्टी में जॉइन करना है। बीते दिनों कांग्रेस महासचिव धर्मपाल ठाकुर ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। इनसें पहले कांग्रेस के दो विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा पार्टी को छोड़ चुके हैं। (Congress Netaon Ka Istifa)

https://twitter.com/2Rajababu/status/1578372601566867456

इससे पहले गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को कांग्रेस से अलग होने की चिट्ठी सौंपी थी। इसके तुरंत बाद गोवा BJP प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने सभी विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में गोवा के पूर्व CM दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिया लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो स्काइरिया, संकल्प अमोलकर और रोडोल्फो फर्नांडीज शामिल थे। (Congress Netaon Ka Istifa)

Related Articles

Back to top button