नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ को लेकर राजनीति, राहुल गांधी और खड़गे ने उठाए सवाल
Congress on Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।
यह भी पढ़ें:- Saraipali News: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 7.920 किलो गांजा किया जब्त
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े। राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कई लोगों की मृत्यु हो जाने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। स्टेशन से आ रहे वीडियो बेहद हृदयविदारक है। (Congress on Delhi Stampede)
सरकार पर सच्चाई छिपाने का आरोप
खड़गे ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई मौतों के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सच्चाई छिपाने की कोशिश बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। हमारी मांग है कि मृतकों और घायलों की संख्या जल्द से जल्द घोषित की जाए। गुमशुदा लोगों की पहचान भी सुनिश्चित की जाए। पीड़ितों के परिजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेस ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जा रहे कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। (Congress on Delhi Stampede)
कांग्रेस ने सरकार से किए ये सवाल
कांग्रेस ने कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ दें। मोदी सरकार मृतकों का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपकर, घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करे। सभी घायल श्रद्धालुओं का उचित और बेहतर इलाज कराया जाए। कांग्रेस ने कहा कि इस दुखद घटना से कुछ सवाल भी उठते हैं- सरकार को पता था कि महाकुंभ जारी है तो उस दौरान ज़्यादा ट्रेनें क्यों नहीं चलाई गईं? रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। इस हादसे की जिम्मेदारी किसकी है? (Congress on Delhi Stampede)
RJD प्रमुख लालू ने रेल मंत्री को घेरा
बिहार के पूर्व CM और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बहुत दुखद घटना घटी है। यह रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे काफी अफसोस है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करें। हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। (Congress on Delhi Stampede)



