छत्तीसगढ़ सरकार की ‘मनपसंद एप’ को लेकर सियासत तेज, पूर्व CM भूपेश बघेल ने बोला जमकर हमला
Congress on MANPASAND App: छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए आबकारी विभाग की ओर से मनपसंद एप लॉन्च किया गया है, जिसे लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘डबल इंजन’ की स्कूल बंद, स्कॉच शुरू योजना का पहला निर्णय ‘मनपसंद ऐप’ है। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन ने मिलकर ‘मनपसंद एप’ लॉन्च किया है। इस एप से आप किस शराब दुकान में, किस कीमत में, किस ब्रांड की विदेशी शराब उपलब्ध है, उसकी जानकारी आप से सकेंगे। इसे Google Play स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस का मिजाज है, देश को पीछे धकेलना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पूर्व CM बघेल ने आगे कहा कि स्कूल बंद, स्कॉच शुरू योजना के अंतर्गत ‘डबल इंजन’ का दूसरा निर्णय डाइन एंड ड्रिंक है। इसके अंतर्गत मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन ने मिलकर निर्णय लिया है कि अब भोजनालय भी मयखाने बन जाएंगे, नाश्ते और खाने के साथ शराब परोसी जाएगी। अगर हर महीने तय कोटा के अनुसार शराब नहीं पिलाई तो सरकार आपसे जुर्माना लेगी। पूर्व CM ने कहा- वाह मोदी जी! वाह! आपकी ‘गारंटी’ और विष्णुदेव के ‘सुशासन’ में स्कूल बंद और स्कॉच शुरू करने की योजना अद्भुत है। शराब की जानकारी के लिए ‘डबल इंजन’ एप बना रहा है। अब तो ‘डबल इंजन’ भोजनालय में शराब परोस रहा है। ‘डबल इंजन’ स्कूलों पर ताला जड़ रहा है। (Congress on MANPASAND App)

बता दें कि 13 नवंबर को आबकारी विभाग की सचिव आर संगीता की अध्यक्षता में नवा रायपुर जीएसटी भवन में बैठक हुई, जिसमें मोबाइल बेस्ड एप मनपसंद लॉन्च किया गया, जिससे ग्राहक शराब दुकानों में उपलब्धता, दुकान, ब्रांड, कीमत की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। शराब दुकान में अपनी पसंद का ब्रांड उपलब्ध नहीं होने, शराब दुकानों के संचालन और शिकायत की जानकारी भी आबकारी विभाग को दे सकेंगे। यह एप NIC ने बनाया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसे 2 दिन में ही 10 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। इससे शराब प्रेमियों का क्रेज पता चलता है। (Congress on MANPASAND App)



