Constitution Day 2024 : कल पूरी कैबिनेट के साथ पैदल चलेंगे मुख्यमंत्री साय, पूरे छत्तीसगढ़ में साल भर होंगे कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर

Constitution Day 2024 : भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 को सुबह 9.30 बजे राजधानी रायपुर में पदयात्रा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पदयात्रा के प्रारंभ में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय के सभागार में संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद चिकित्सा महाविद्यालय कलेक्टोरेट परिसर अम्बेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

यह भी पढ़े :- बांग्लादेश में ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु गिरफ्तार, हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ उठा रहे थे आवाज

कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोक सभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब के साथ छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर शामिल होंगे। (Constitution Day 2024)

1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया

26 नवंबर 1949 को, भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस दिन देश के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत हुई। यह दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे लंबे लिखित संविधान को अपनाने का प्रतीक है, जो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है। अपनी स्थापना के बाद से, संविधान पिछले 75 वर्षों में राष्ट्र की प्रगति को आकार देने वाले मार्गदर्शक ढांचे के रूप में कार्य करता है।

संविधान दिवस के लिए विशेष वेबसाइट

इस कार्यक्रम के तहत विशेष वेबसाइट https://constitution75.com बनाई गई है, जिससे नागरिकों को इंटरैक्टिव गतिविधियों और संसाधनों के माध्यम से संविधान की विरासत के साथ जुड़ने में मदद मिलेगी। इस वेबसाइट में प्रस्तावना पढ़ते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। नागरिक अपनी पसंद की भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए वीडियो रिकॉर्ड करके अभियान में भाग ले सकते हैं। वीडियो अभियान की वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं और भागीदारी का प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। (Constitution Day 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!