Google Analytics —— Meta Pixel

Cyber fraud Kabirdham : 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दूसरी गिरफ्तारी, तीसरे आरोपी की तलाश में रायगढ़ रवाना हुई पुलिस

Cyber fraud Kabirdham : कवर्धा जिले में सामने आई 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के संगठित मामले में कबीरधाम पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी कर ली है। वहीं तीसरे आरोपी की पहचान के बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस की साइबर टीम रायगढ़ रवाना हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(3) (संगठित अपराध) और 61(2) (आपराधिक षड़यंत्र) भी जोड़ी है, जिससे इसकी गंभीरता और गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh : नशीली दवाओं के खिलाफ सख्ती, 25 मेडिकल स्टोरों पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित

मामले की शुरुआत भोरमदेव थाना में दर्ज एक शिकायत से हुई थी, जिसमें लगातार मिले तकनीकी सुरागों के बाद पुलिस ने 7 जून को नामदेव साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नामदेव ने गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने 8 जून को सत्यनारायण दुबे को गिरफ्तार किया। सत्यनारायण ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता और एटीएम कार्ड उपलब्ध करवाया था, साथ ही वह मोबाइल नंबर संचालन में भी शामिल रहा। (Cyber fraud Kabirdham )

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह ठगी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठित साइबर गिरोह की सुनियोजित योजना थी। गिरोह तकनीकी रूप से काफी सक्षम है और इसका नेटवर्क बैंक खातों को होल्ड कराना, फर्जी सिम चालू कराना और ठगी की रकम को कमीशन में बांटना जैसे कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देता है।

तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो गिरोह में तकनीकी सहयोग और राशि ट्रांसफर करने का काम करता है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ भेजी गई है। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह गिरोह अन्य राज्यों में भी सक्रिय हो सकता है। (Cyber fraud Kabirdham )

कबीरधाम पुलिस तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और बैंक लेन-देन की जांच कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या लेन-देन से सतर्क रहें। इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साइबर अपराध अब छोटे स्तर का नहीं, बल्कि संगठित और बहुआयामी खतरा बन चुका है। (Cyber fraud Kabirdham )

Back to top button
error: Content is protected !!