बिहार में छठ महापर्व में प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 7 पुलिसकर्मी सहित 30 झुलसे

Cylinder Blast In Bihar : बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast In Bihar) हो गया। इस हादसे में 7 पुलिस जवान सहित 30 झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो मंजिला इमारत में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाया जा रहा था, तबी गैस सिलेंडर (Cylinder Blast In Bihar) फट गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के दौरान झुलस गए। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : क्रूड आयल में गिरावट के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे, जानिए कितना सस्ता हुआ तेल

Cylinder Blast In Bihar : छठ के लिए प्रसाद तैयार कर ही थी महिलाएं

सिलेंडर ब्लास्ट की घटना औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले की है। यहां बीती रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर पर देर रात महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद तैयार कर रही थी।

आग बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए

प्रसाद तैयार करने के दौरान गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा। गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे यह हादसा हो गया। इस घटना में 30 से ज्यादा महिला-पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें : UNSC Meeting : मुंबई के बाद अब दिल्ली में होगी UNSC की दूसरी बैठक, अब यहां होगा आतंकवाद पर वार

Cylinder Blast In Bihar : 10 घायलों को दूसरे अस्पताल किया रेफर

सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Back to top button