Google Analytics —— Meta Pixel

तैलिक समाज एसोसिएशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 28 जून को

रायपुर। तैलिक समाज एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार, 28 जून 2026 को वृंदावन भवन, सिविल लाइन, रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती, पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे आगंतुकों के पंजीयन एवं चाय के साथ होगा। इसके पश्चात 11:40 बजे अतिथियों का स्वागत एवं चंदन तिलक, 12:00 बजे ईश आराधना (शिवोहम) तथा 12:10 बजे दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वागत गीत एवं नृत्य, अतिथि सत्कार, संगठन के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर स्वागत भाषण, संगठन विवरण पत्रक का विमोचन तथा दानवीर भामाशाह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला जाएगा। दोपहर 1:20 बजे पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सामूहिक संकल्प होगा।

भोजन अवकाश दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद 2:40 बजे प्रतिभाओं का सम्मान, 3:00 बजे अतिथि उद्बोधन, 3:50 बजे अतिथि सम्मान एवं 4:00 बजे आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजकों ने साहू समाज के सभी समाजजनों से इस गरिमामय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इस आयोजन के लिए श्री नारायण लाल साहू को संयोजक तथा श्री महेन्द्र कुमार सारवां एवं श्री जागृत कुमार अटलखाम को सह संयोजक बनाया गया है।

कार्यक्रम के प्रबंधन की जिम्मेदारी श्री नेतराम साहू, श्री विनोद कुमार साहू, श्री रविशंकर साहू, श्रीमती रश्मि साहू, सुश्री यामिनी साहू एवं सुश्री कल्याणी साहू, श्रीमती अंजलि साहू सहित अन्य सदस्यों द्वारा संभाली जाएगी। वहीं तकनीकी प्रबंधन का दायित्व श्री आकाश साहू, श्री योगेश कुमार साहू, श्री जिलीयस सिंह साहू एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।

तैलिक समाज एसोसिएशन ने कहा कि दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं समाजसेवा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन सामाजिक एकता, सेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

ये समाजसेवी सम्मानित होंगे

1. श्री भोजराम साहू जी (शौर्य पदक विजेता) जिला बालोद
2. श्रीमती निर्मला साहू जी धर्मपत्नी स्व. श्री मेघराज साहू जी पूर्व जिला अध्यक्ष शहर जिला साहू संघ रायपुर
3. श्री टेमन सिंह साहू भूमि दानदाता
4. डॉ सोमनाथ साहू जी रेडियोलॉजिस्ट रामसागर पारा रायपुर
5. श्री रामलखन साहू जी, वरिष्ठ समाजसेवी रायपुर
6. श्री बृजेश कुमार साहू पिता स्व श्री अजय साहू जी पूर्व जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर अविभाजित मप्र
7. श्री महावीर सिंह साहू जी पूर्व कोषाध्यक्ष शहर जिला साहू संघ रायपुर
8. श्री योगीराम साहू जी सेवानिवृत्त प्राचार्य, योग प्रशिक्षक एवं पूर्व जिला महामंत्री शहर जिला साहू संघ रायपुर
9. श्रीमती पुष्पा साहू जी हरियाली दीदी धर्मपत्नी डॉ कृष्ण कुमार साहू जी सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर
10. श्री चन्द्रकांत साहू जी एनजीओ संचालक एवं समाजसेवी जिला बिलासपुर
11. देवी भूमिका साहू भागवताचार्य जिला धमतरी
12. श्री लाला साहू जी अध्यक्ष साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति राजिम जिला गरियाबंद
13. श्री बी आर सार्वा जी अध्यक्ष मां कर्मा मितव्ययी साख समिति रायपुर
14. श्री रामगोपाल साहू जी मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा दिल्ली/निवासी सारंगढ़
15. श्री पूनम कुमार साहू जी अध्यक्ष गजराज बांध संरक्षण समिति बोरियाखुर्द रायपुर
16. श्री मोहन लाल मानिकपन जी सेवा निवृत्त राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक गोबरा नवापारा जिला रायपुर
17. श्री प्रेमलाल साहू जी उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी रायपुर छग
18. श्री सनत राम साहू जी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर किसान सेवा समिति सोसायटी
19. श्री प्रहलाद साहू जी उपाध्यक्ष तह साहू संघ अभनपुर
20. श्री राजेश कुमार साहू पत्रकार चांपा जांजगीर

यह भी पढ़े :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- रावण ने सीता को चुराया था, इन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं का भरोसा चुराया

Back to top button
error: Content is protected !!