Google Analytics —— Meta Pixel

Manipur Violence : मणिपुर के लिए रवाना हुईं DCW चीफ स्वाति मालीवाल, पीड़ितों से मिलेंगी से करेंगी मुलाकात

Manipur Violence : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मणिपुर के लिए रवाना हो गई हैं। हालांकि राज्य सरकार ने उन्हें दौरे की इजाजत नहीं दी है। स्वाति मालीवाल ने राज्य सरकार को एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि मैंने मणिपुर सरकार को लिखा है कि मैं राज्य का दौरा करना चाहती हूं और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हूं। मुझे मणिपुर सरकार से एक पत्र मिला है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा मुझे अपनी यात्रा स्थगित करने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा ने विकास के अनेक सोपान गढ़े : CM भूपेश बघेल

स्वाति मालीवाल को मणिपुर आने की नहीं मिली इजाजत

इससे पहले DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा उन्होंने मणिपुर (Manipur Violence) सरकार को पत्र लिखा है कि वह राज्य का दौरा करना चाहती है और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हैं। इसके जवाब में मणिपुर सरकार से उन्हें एक पत्र मिला है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।

मणिपुर में जारी हिंसा (Manipur Violence) में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। हाल ही में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर परेड कराने का वीडियो सामने आया था, जिससे पूरे देस में हड़कंप मच गया था। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें एक की उम्र 19 साल और दूसरा जुवेनाइल है। इससे 20 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!