Google Analytics —— Meta Pixel

पानी की टंकी साफ करने के दौरान हादसा, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत

Death By Suffocation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में बड़ा हादसा हुआ है, जहां पानी की टंकी साफ करने के दौरान पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना नागपाड़ा इलाके के दिमटिमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल फायर डिपार्टमेंट को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें:- राम मंदिर के बाद अब सीता माता मंदिर की बारी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा वादा

इधर, कर्नाटक के हासन में खाली बिल्डिंग गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग खाली बिल्डिंग के सामने बैठे थे। मृतक की पहचान अमरनाथ के रूप में हुई है। वहीं घायलों में से दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है है। हादसा बेलूर बस स्टैंड के सामने हुआ है। घायलों को हासन के HIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शनिवार को तीन लापता लोगों का शव बिलिवार की ऊपरी पहाड़ियों पर मिला है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। (Death By Suffocation)

आतंकवादी इलाके से लापता हुए थे तीनों

सभी लोग तीन दिन पहले आतंकवादी प्रभावित इलाके से लापता हुए थे, जिनकी पहचान जोगेश सिंह (उम्र 35 साल), दर्शन सिंह (उम्र 40 साल) और वरुण सिंह (उम्र 14 साल) के रूप में हुई है, जिन्हें आतंकियों द्वारा मारने की आशंका है। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ जिले के बनी क्षेत्र में आतंकियों द्वारा 3 युवाओं की नृशंस हत्या अत्यंत दुखद होने के साथ-साथ बहुत चिंता का विषय है। इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में माहौल खराब करने के पीछे कोई गहरी साजिश नजर आ रही है। (Death By Suffocation)

नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि हम सभी विधायक कल कठुआ के बिलावर गए थे। वहां पर हमने प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की और मृतकों के परिजनों से भी मिले। पूरी स्थिति पर हमने चर्चा की। मैंने गृह मंत्री से बात की है और उन्हें जानकारी दी है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद जो भी सामने आएगा, पूरी कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी। भारत सरकार इस बारे में बहुत चिंतित है, जो भी व्यक्ति इसमें शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा करते हैं और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी ने कहा कि कठुआ में जो हुआ वह गलत है। 3 लोग मारे गए। पुलिस के प्रभारी लोगों को जवाब देना चाहिए कि अपराध दर क्यों बढ़ रही है। (Death By Suffocation)

Back to top button
error: Content is protected !!