बलरामपुर के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, बच्चों समेत पांच लोगों की हुई मौत

Fire in Fireworks Warehouse: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जहां रामानुजगंज स्थित एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। आस-पास के लोगों ने घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला। घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना की है, जहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और दम घुटने से पांचों की मौत हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आग पर काबू पाया है।
यह भी पढ़ें:- टैंकर और जीप के बीच जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 15 घायलों का इलाज जारी
ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में बड़ा हादसा हुआ है, जहां पानी की टंकी साफ करने के दौरान पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना नागपाड़ा इलाके के दिमटिमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल फायर डिपार्टमेंट को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (Fire in Fireworks Warehouse)
कर्नाटक के हासन में हादसा
वहीं कर्नाटक के हासन में खाली बिल्डिंग गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग खाली बिल्डिंग के सामने बैठे थे। मृतक की पहचान अमरनाथ के रूप में हुई है। वहीं घायलों में से दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है है। हादसा बेलूर बस स्टैंड के सामने हुआ है। घायलों को हासन के HIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शनिवार को तीन लापता लोगों का शव बिलिवार की ऊपरी पहाड़ियों पर मिला है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। (Fire in Fireworks Warehouse)



