टैंकर और जीप के बीच जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 15 घायलों का इलाज जारी

Sidhi Road Accident: मध्यप्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला सीधी जिले के कोतवाली थाना इलाके का है, जहां टैंकर और जीप के बीच टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि बाकी घायलों को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तूफान जीप में 21 लोग सवार थे। सभी सिंगरौली जिले के देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले थे। वे मुंडन संस्कार में शामिल होने मैहर के झोखो जा रहे थे।
यह बी पढ़ें:- 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और डिप्टी CM ने लिया तैयारियों का जायजा
ASP गायत्री तिवारी ने बताया कि साहू परिवार के सदस्य तूफान गाड़ी से मैहर की ओर जा रहे थे। टैंकर सीधी से बहरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उपनी पेट्रोल पंप के पास दोनों गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंगा साहू, (उम्र 60 साल), कुंजलाल साहू (उम्र 32 साल), राजमन साहू की पत्नी एतवरिया साहू (उम्र 48 साल), दीनदयाल साहू की पत्नी एतवरिया साहू (उम्र 50 साल), सुखरजुआ साहू, (उम्र 34 साल), फूलकली साहू (उम्र 50 साल) और सुशीला साहू (उम्र 40 साल) की मौत हुई है। एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। (Sidhi Road Accident)



