चैंपियंस ट्रॉफी में जीत से भारत में खुशी का माहौल, जानिए बॉलीवुड की हस्तियों ने क्या कहा…?

ICC Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद भारत में खुशी का माहौल है। इस बीच बॉलीवुड की हस्तियों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने कहा कि हम सबको और भारतीयों को इतनी खुशी है कि भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। हर गली में लोग जश्न मना रहे हैं, मैं सबको बधाई देता हूं। अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि हम जानते थे कि ये होगा क्योंकि आप बेस्ट हैं। हर एक खिलाड़ी को बधाई और दिल से सलाम कि आप ऐसे ही जीतते रहो, क्योंकि आप रियल चैंपियंस हैं।
यह भी पढ़ें:- टैंकर और जीप के बीच जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 15 घायलों का इलाज जारी
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा कि ये जो चैंपियंस ट्रॉफी की जीत मिली है इसके लिए पूरे भारतीय टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं इस समय भारत में नहीं हूं, बल्कि अमेरिका में हूं और मैंने पूरा मैच मोबाइल में देखा। मुझे देखकर बहुत अच्छा लगा। सभी ने बहुत अच्छे से खेला। अभिनेता कुणाल खेमू ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अभी उस बड़े मैदान पर चल रहा हूं। मैं ट्रैफिक में फंसकर यह मैच देख रहा था और मैंने आप सभी को चिल्लाते हुए सुना। मैंने कहा कि भारत जीत गया है। मुझे लगता है कि रोहित ने एक शानदार टीम का नेतृत्व किया। मैं बहुत खुश और गौरवान्वित हूं। (ICC Champions Trophy 2025)

गायक जुबिन नौटियाल ने कहा कि मुझे लगता है कि टीम इंडिया इस समय राष्ट्र के मुकुट की तरह है, वे हमें गौरवान्वित करते हैं, वे हमें बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं, बेहतर बनने की प्रेरणा देते हैं और यह अद्भुत है। टीम इंडिया और सभी भारतीयों को बधाई और यह हम सब के लिए बड़ी जीत है। अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान और पूरे भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई और बहुत ही खुशी हुई। अभिनेता अली फज़ल ने कहा कि बहुत खुश हूं, 12 साल हमने ये चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। मैच देखकर बहुत मजा आया। सबने बहुत अच्छा खेला। (ICC Champions Trophy 2025)

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि टीम ने अच्छा खेला। यह एक अद्भुत मैच था। अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा कि हम बहुत खुश और गौरवान्वित हैं। यह दोहरा उत्सव है। अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि यह एक शानदार मैच था। टीम को बहुत-बहुत बधाई। हम बहुत खुश और गर्वित हैं। मैं बचपन से ही क्रिकेट का प्रशंसक रहा हूं। टीम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। अभिनेता बॉबी देओल ने कहा कि टीम इंडिया कमाल की है, पूरा टूर्नामेंट कमाल का था। हर एक खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया है और यही हमारी टीम का सबसे बेस्ट पार्ट है। मुझे लगता है कि हर कोई अपना योगदान दे रहा है, आप जानते हैं, यह इतना आसान नहीं है। भारत पर फाफी दबाव होता है, क्योंकि लाखों-करोड़ों लोग उनसे हमेशा जीत की उम्मीद करते हैं। यह इतना आसान नहीं है और जिस तरह से लड़कों ने खेला है, उसके लिए उन्हें सलाम। मैं भाग्यशाली था कि मुझे विजयी शॉट देखने का मौका मिला। (ICC Champions Trophy 2025)




