PM मोदी की तानाशाह रवैये के चलते ट्रेनों को किया गया रद्द: PCC चीफ दीपक बैज

Deepak Baij on Train: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने ट्रेनों के रद्द होने और लेटलतीफी के मुद्दे पर जनता से सीधी बात करनी शुरू कर दी है। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। साथ ही उनकी समस्या जानी। बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें रद्द हो रही है। यह मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफतला है, जो रेल नहीं चला पाए, वो सरकार कैसे चला पाएंगे। गर्मी और शादी-ब्याह का समय है। लोग पहले से टिकट कराकर रख लेते हैं। इसके बाद भी लोग ट्रेनों के रद्द होने के कारण परेशान है। एक बार फिर 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें दो-दो, तीन-तीन घंटे लेट चल रही है।

यह भी पढ़ें:- हनुमान के जन्मदिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि ट्रेन घंटों लेट लतीफ चलती है। मोदी की तानाशाह रवैये के चलते ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पिछले 3 साल में 62 हजार ट्रेनें रद्द हो गई है। भाजपा को वोट देना यानी ट्रेनों को बंद करना। कांग्रेस शासन में ट्रेनों की स्थिति पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि मुनाफाखोरी के चक्कर में रेलवे की यात्री सुविधा भयावह हो गई है। कांग्रेस शासन के समय भी रेलवे लाइनों का विस्तार किया गया। इलेक्ट्रिफिकेशन का कम किया गया, लेकिन ट्रेन रद्द नहीं हुए। मोदी सरकार बहानेबाजी कर रही है। मोदी सरकार के खिलाफ मतदान किया जाए। डबल इंजन की सरकार,सांसद और मुख्यमंत्री किसी को कोई सुध नहीं है। (Deepak Baij on Train)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर PCC चीफ बैज ने कहा कि 2 दिन छत्तीसगढ़ में रहे, लेकिन एक शब्द ट्रेन के लिए नहीं बोला। अगर छत्तीसगढ़ में कहीं बुलेट ट्रेन चल रही हो बताएं, क्योंकि ये बार-बार बुलेट ट्रेन का जिक्र करते हैं। इनकी बुलेट ट्रेन सिर्फ होर्डिंग और कागजों में चल रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश की माता-बहनों की चिंता की, लेकिन मोदी सरकार ने देश की जनता और महिलाओं के हक को छीनने का काम किया। महंगाई बढ़ाकर डाका डालने का काम किया। कांग्रेस ने देश की माता-बहनों का मंगलसूत्र बचाने का काम किया है, लेकिन भाजपा जिस शब्दों का प्रयोग कर रही है। उसका लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। (Deepak Baij on Train)

Related Articles

Back to top button