उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार : बोले- “राष्ट्रहित के कामों पर पेट में दर्द होता है”
नए GST बिल को “बिहार गिफ्ट” कहने पर कांग्रेस को घेरा
New GST Rates/New GST Slab : नए GST बिल को कांग्रेस नेता अमरजीत भगत द्वारा “बिहार गिफ्ट” कहे जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के कामों पर कांग्रेसियों के पेट में दर्द होता है। साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर और अन्य मुद्दों पर सिर्फ सवाल खड़े करने का काम किया है।
यह भी पढ़े :- नगरीय निकायों में जनहित कार्यों को प्राथमिकता दें: मंत्री गजेन्द्र यादव
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नया GST रिफॉर्म “ (New GST Rates/New GST Slab) नए भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम” है। पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने कहा कि कांग्रेस में आपसी खींचतान चल रही है, लेकिन जनता पहले ही कांग्रेस को नकार चुकी है।
14 मंत्रियों पर जनहित याचिका दायर होने के मामले में उन्होंने कहा कि संविधान का उल्लंघन करना कांग्रेस की आदत बन गया है। जब वे सत्ता से बाहर थे तब भी केवल सवाल उठाते थे और अब सत्ता में न होकर भी राजनीति ही कर रहे हैं।
बीजेपी कार्यालय को “नमक हराम भवन” कहे जाने पर भी साव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना आपा खो चुकी है, प्रधानमंत्री को गाली देने जैसी हरकतें कर रही है और राजनीतिक मर्यादाओं को लगातार तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी और उनकी साख लगातार गिर रही है। (New GST Rates/New GST Slab)



