छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली बड़ी राहत, डिप्टी CM शर्मा ने कहा- अभी रह सकते हैं पाकिस्तानी पीड़ित
Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पाकिस्तानी हिंदुओं को बड़ी राहत दी है। डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जो पाकिस्तान पीड़ित है और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हैं, अगर वे हमारे यहां हैं तो उनकी स्थिति को समझा जाएगा। आकलन किया जाएगा। केंद्र से हमने इस पर मार्गदर्शन मांगा था और केंद्र का इस संबंध में निर्देश भी आ गया है। उन लोगों की चिंता करके आगे बढ़ा जाएगा। पाकिस्तानी पीड़ित अभी रह सकते हैं। CAA के तहत नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट
इधर, अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान लौट रही पाकिस्तानी नागरिक मुफ़्ज़ला ने कहा कि मैं मुज़फ़्फ़राबाद से हूं और मेरी शादी 6 साल पहले बारामुल्ला में हुई थी। मेरे दोनों बच्चे यहीं पैदा हुए। हम यहां लॉन्ग टर्म वीजा के जरिए कानूनी तौर पर रह रहे थे। हम पिछले 3 सालों से अपना आवेदन दे रहे हैं, लेकिन इसे कभी स्वीकार नहीं किया गया। परसों अचानक हमें देश छोड़ने के लिए कहा गया। पहलगाम में जो हुआ वह एक आतंकवादी गतिविधि थी। इस हमले में निर्दोष लोगों की जान गई है। आतंकवादियों को सजा मिलनी चाहिए। हमें क्यों इसकी सजा दी जा रही है? हम अपने घर वापस जाना चाहते हैं। (Deputy CM Vijay Sharma)
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने की सहानुभूति की अपील
वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम घूमने गई एक पर्यटक ने कहा कि यहां आने से पहले मैं डरी हुई थी, लेकिन यहां आने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। एक अन्य पर्यटक ने कहा कि यहां सुरक्षित महसूस हो रहा है, सुरक्षा भी है। हमें अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई है। कुछ पर्यटक स्थल बंद हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ध्यान रखा जाए कि आम लोगों के घर न गिराए जाए और कुछ लोग यहां जो पाकिस्तान से आए हुए हैं उसमें से कुछ लोग ऐसे हैं ऐसी महिलाएं जिनकी शादी 30-40 साल पहले हुई हैं या जिनके पोता-पोती हैं उनका घर तो हिंदुस्तान है वो अपने आपको हिंदुस्तानी समझते हैं वे इस उम्र में कहां जाएंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि गृहमंत्री इस पर सहानुभूति निर्णय लेंगे। वे सभी अपने आपको हिंदुस्तानी मानते हैं पाकिस्तानी नहीं मानते। (Deputy CM Vijay Sharma)
महाराष्ट्र CM ने किया 50 लाख मुआवजे का ऐलान
मुफ्ती के बयान पर भाजपा नेता गौरव गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने फिर जो बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं, उन सभी को किसी न किसी तरह से सहानुभूति दिखाने की जरूरत है, यह आज उनके दोहरे चरित्र को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। आज जहां देश शोक में है। इस तरह के बयान देने पर महबूबा मुफ्ती को शर्म आनी चाहिए। ऐसे बयान सुनने के बाद कहीं न कहीं आज हम सभी आहत हैं। आज जब सुरक्षा बलों के साथ खड़े होने का समय आ गया है, पूरे देश के साथ खड़े होने का समय आ गया है, तो उनकी तरफ से इस तरह का बेतुका बयान हम सभी को पूरी तरह से अस्वीकार्य है और मैं इसकी निंदा करता हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले में हमारे जिन भाइयों की मृत्यु हुई है। उनके परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। साथ में जिनके यहां कमाने वाला कोई नहीं है, उनके परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। (Deputy CM Vijay Sharma)



