दीपक तिवारी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थायी जज, पढ़ें पूरी खबर

Justice Deepak Kumar Tiwari: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के द्वारा न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को हाईकोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई 2023 को यानी कल सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि और विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गई है। दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गई थी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश ने मचाई तबाही, 37 लोगों की मौत

न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी का जन्म 11 जनवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुआ था। उनके पिता राम कुमार तिवारी कीटविज्ञानी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर से की। रायपुर के दुर्गा कॉलेज से बी.कॉम किया।  कुसुम ताई दाबके लॉ कॉलेज रायपुर से LLB किया। वे 1987 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संवैधानिक कानून में एलएलएम करने वाले पहले छात्र थे। 1990 में सिविल जज, क्लास-2 के रूप में न्यायिक करियर शुरू किया। पहली पोस्टिंग जगदलपुर में हुई। इसके बाद सारंगढ़ में पदस्थ हुए। (Justice Deepak Kumar Tiwari)

जांजगीर में सिविल जज, वर्ग-1 के रूप में पदस्थ हुए और उसके बाद सीजेएम राजनांदगांव के रूप में पदस्थ हुए। राजनांदगांव और बालोद में जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दी। बालोद जिले के प्रथम जिला और सत्र न्यायाधीश थे। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में भी काम किया था। माननीय उच्च न्यायालय में अतिरिक्त रजिस्ट्रार (वर्गीकरण), रजिस्ट्रार (निरीक्षण और जांच) और रजिस्ट्रार सतर्कता के रूप में भी काम किया। 8 अक्टूबर 2021 को हिज लॉर्डशिप के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने तक उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में भी काम किया। (Justice Deepak Kumar Tiwari) 

Related Articles

Back to top button