Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 21 सितंबर तक बढ़ाई रिमांड

Devendra Yadav Remand: बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड फिर बढ़ा दी गई है। अब यादव को 21 अक्टूबर तक रायपुर के सेंट्रल जेल में ही रहना होगा। दरअसल, विधायक देवेंद्र यादव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई, जिसमें उन्होंने न्यायिक रिमांड बढ़ाए जाने पर विरोध किया। हालांकि कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए विधायक की रिमांड 14 दिन के लिए और बढ़ा दी है। बता दें कि पुलिस ने देवेंद्र यादव के मामले में अभी तक कोर्ट में अभियोग पत्र प्रस्तुत नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अरुण साव ने अधिकारियों को फील्ड पर जाकर कार्यों के बारीकी से निरीक्षण के दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर 

पुलिस ने अभियोग पत्र प्रस्तुत करने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय मांगा है। भिलाई विधायक को बलौदाबाजार में 10 जून को हुए हिंसा और आगजनी के मामले में 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। तब से कांग्रेस विधायक जेल में ही बंद है। बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने CBI जांच की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया था। (Devendra Yadav Remand)

10 जून को हुआ था हिंसक प्रदर्शन

वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अभी तक जेल में बंद है। मामले में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। दरअसल, 10 जून को हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। प्रदर्शन में शामिल आरोपियों की पहचान वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज समेत अन्य तकनीकी से की जा रही है। (Devendra Yadav Remand)

Back to top button
error: Content is protected !!