Dhanteras 2022 : धनतेरस आज और कल, जानें खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2022 : धनतेरस इस बार 22 और 23 अक्टूबर दो दिन है। दिवाली से पहले धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन धन-संपत्ति के कोषाध्यक्ष और धन की देवी लक्ष्मी (Dhanteras 2022) के साथ आयुर्वेद के पिता धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इनकी उपासना से धन, आरोग्य, यश, कीर्ति, कारोबार में तरक्की प्राप्त होती है।

रात में यम के नाम दीप प्रज्वलति करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। पूजा-पाठ के अलावा यह दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है इस दिन खरीदी गई वस्तु समृद्धि में वृद्धि करती है।

यह भी पढ़ें : आज मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव लॉन्च करेंगे PM मोदी, 75 हजार लोगों को सौंपेंगे अपॉइंटमेंट लेटर

Dhanteras 2022 पूजा शुभ मुहूर्त

धनतेरस इस बार 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरु होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा। पूजा का मुहूर्त 22 अक्टूबर 2022 की शाम का है। वहीं खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे।

Dhanteras 2022 : खरीदारी के लिए होगा पूरा दिन

इस बार खरीदारी के लिए पूरा दिन मिलगा। इसके अलावा धनतेरस पर त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग में शुभ कार्य सिद्धि होते हैं और 3 गुने फल की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने की प्रथा है। धनतेरस की शाम को प्रदोष काल में भगवान धन्वंतिर, माता लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है।

27 वर्षों बाद धनतेरस पर कई शुभ संयोग

इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन तक मनाया जाएगा। इस तरह का संयोग 27 वर्ष बाद दोबारा से बना है। हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। पंचांग गणना के अनुसार 22 अक्तूबर को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी जोकि अगले दिन यानी 23 अक्तूबर को शाम 06 बजकर 03 तक रहेगी।

यह भी पढ़ें : Rashifal 24 October 2022: इन राशि वालों पर होंगी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Dhanteras 2022 पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि का जन्म इसी तिथि पर हुआ था। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, गहने और बर्तन के आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस पर भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा व मंत्रोचार किया जाता है।

Related Articles

Back to top button