Road Accident : मध्यप्रदेश के रीवा में ट्रक और बस की टक्कर, 14 लोगों की मौत, 40 घायल

Road Accident in Rewa : मध्य प्रदेश में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident in Rewa) हो गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई। 40 के करीब लोग घायल हो गई। कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Road Accident in Rewa: कैसे हुआ हादसा

घटना शुक्रवार देर रत की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 30 से एक बस जबलपुर, कटनी, रीवा के रास्ते हैदराबाद से प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर के लिए निकली थी। बस जैसे ही एमपी-यूपी की सीमा से कुछ पहले सोहागी पहाड़ी के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई और हादसे (Road Accident in Rewa) का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2022 : धनतेरस आज और कल, जानें खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

पुलिस प्रसाशन मौके पर मौजूद

हादसे (Road Accident in Rewa) के बाद से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन के लोग वहां पहुंच गए। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। वहीं प्रशासन यात्रियों के लिए इलाज और तमाम सुविधा जुटा रहा है।

यह भी पढ़ें : खेल प्रेमियों का इंतजार खत्म, कल भारत-पाक के बीच होगा महामुकाबला

जानकारी के अनुसार, बस में 100 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। इसमें से सभी लोग बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत यात्रियों में कौन-कौन और कहां से हैं। घटना के बाद से प्रशासन और पुलिस लगातार अलर्ट पर है। अस्पताल में घायलों को भर्ती कराने के बाद सभी की जानकारी निकली जा रही है। जिससे उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button