Google Analytics —— Meta Pixel

ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ने समय लड़खड़ाकर गिरीं, लगी चोट

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को एक बार फिर चोट लग गई है, ममता को हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक़्त चोट लगी है.बताया जा रहा है की ममता हेलीकॉप्टर में गिर पड़ीं जिसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया है

यह भी पढ़े :- कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के बिगड़े बोल, कहा -रावण जैसे काम कर रहे पीएम मोदी

दरअसल ममता बनर्जी को लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में दुर्गापुर से आसनसोल रवाना होना था। यह यात्रा उन्हें हेलिकॉप्टर से करनी थी। हेलिकॉप्टर की सीढ़ियां तय कर जैसे ही वह अंदर दाखिल हुईं कि अचानक उनका पांव फिसल गया और वे हेलिकॉप्टर के अंदर ही गिर गईं। 

इस घटना के दौरान वहां सुरक्षाकर्मी समेत उनके निजी स्टाफ मौजूद थे। बताया जाता है कि उनके पांव में मामूली चोट आई है। ममता ने आसनसोल जाने का कार्यक्रम टालना उचित नहीं समझा और आगे की यात्रा उन्होंने जारी रखी। (West Bengal)

बता दें ममता बनर्जी डेढ़ महीने पहले भी एक हादसे के दौरान घायल हो गईं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी अपने घर पर ही गिर गईं। इस हादसे में उनके सिर में चोट आई थी। यह घटना 14 मार्च को हुई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस हादसे के 44 दिन बाद ममता फिर घायल हो गई हैं। (West Bengal)

Back to top button
error: Content is protected !!