Google Analytics —— Meta Pixel

पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये खरीदारी, पितृ हो सकते हैं नाराज़

लोहा, कपड़े, वाहन और आभूषण खरीदना वर्जित, वहीं धार्मिक वस्तुएं व तर्पण सामग्री खरीदने से पितृ होते हैं प्रसन्न।

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस पखवाड़े में लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पूजा-पाठ करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान सात्विक जीवन जीना चाहिए और तामसिक प्रवृत्ति वाले कामों से बचना चाहिए। पितृपक्ष में कुछ चीजों की खरीदारी को भी वर्जित माना गया है। इन्हें खरीदने से पितृ अप्रसन्न हो सकते हैं। (Pitru Paksha 2025)

यह भी पढ़े :- ‘सलमान गुंडा है’ – डायरेक्टर अभिनव कश्यप का बड़ा आरोप, कहा- करियर बर्बाद करने की रची गई साजिश

पितृपक्ष में किन चीजों की खरीद न करें?

  • लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं
  • नए कपड़े
  • सोने-चांदी के आभूषण
  • वाहन (कार, बाइक आदि)
  • जमीन या मकान
  • जूते-चप्पल
  • शादी या मांगलिक कार्य से जुड़ा सामान
  • झाड़ू

पितृपक्ष में क्या खरीदना शुभ माना जाता है?

  • श्राद्ध से जुड़ी सामग्री (जौ, काले तिल, कुशा, चमेली का तेल, चावल)
  • धूप-दीप
  • धार्मिक पुस्तकें
  • इन वस्तुओं को दान करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं।

धार्मिक मान्यता

पितृपक्ष में नियमों का पालन कर श्राद्ध और तर्पण करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों की आत्मा तृप्त होती है। (Pitru Paksha 2025)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। anmolnews24 एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Back to top button
error: Content is protected !!