Google Analytics —— Meta Pixel

‘सलमान गुंडा है’ – डायरेक्टर अभिनव कश्यप का बड़ा आरोप, कहा- करियर बर्बाद करने की रची गई साजिश

सलमान अब तक चुप, बार-बार लगाए गए आरोपों पर नहीं दी कोई सफाई; ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी बनी सुपरहिट

Abhinav Kashyap Claims On Salman Khan : सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ (2010) के डायरेक्टर अभिनव कश्यप (अनुराग कश्यप के भाई) ने एक बार फिर खान फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ‘दबंग 2’ का निर्देशन करने से इनकार करने के बाद उनके खिलाफ साजिश रची गई और उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़े :- माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट बना बस्तर की प्रगति का नया द्वार, अब तक 3 लाख तीन लाख यात्रियों ने भरी उड़ान

सलमान पर गंभीर आरोप

अभिनव कश्यप ने एक इंटरव्यू में कहा – “सलमान किसी चीज में दिलचस्पी नहीं लेते। उन्हें एक्टिंग का शौक नहीं है, बस एहसान समझकर शूटिंग पर आते हैं। उन्हें सिर्फ सेलिब्रिटी पावर चाहिए। वह एक गुंडा हैं।
उन्होंने सलमान खान को बदतमीज और बदले की भावना रखने वाला इंसान बताते हुए कहा कि वह बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक हैं और पिछले 50 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में उनका परिवार इस सिस्टम को कंट्रोल करता आ रहा है।

भाई अनुराग कश्यप का अनुभव भी साझा किया

अभिनव ने बताया कि उनके भाई अनुराग कश्यप ने सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ (2003) की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन प्रोड्यूसर बोनी कपूर से विवाद के बाद उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। अभिनव ने कहा, “अनुराग को भी उस समय क्रेडिट नहीं दिया गया था। उन्होंने मुझे पहले ही समझाया था कि सलमान के साथ काम मत करना। (Abhinav Kashyap Claims On Salman Khan)

सलमान खान की चुप्पी

अभिनव कश्यप इससे पहले भी कई बार सलमान खान और उनके परिवार पर निशाना साध चुके हैं। हालांकि, सलमान खान ने अब तक इन आरोपों पर कभी भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। दूसरी ओर, ‘दबंग’ सलमान की पॉपुलर फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसकी दूसरी फिल्म को अरबाज खान और तीसरी को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था। (Abhinav Kashyap Claims On Salman Khan)

Back to top button
error: Content is protected !!