Google Analytics —— Meta Pixel

न्यायधानी में घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग, 94 सिलेंडर किए गए जब्त 

Domestic Cylinder Seized Bilaspur: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, मोपका-चिल्हाटी मार्ग में तीन वाहनों से 94 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जब्ती की कार्रवाई सिलेंडरों से गैस चोरी के आधार पर की गई। वहीं मौके से गैस रिफिलिंग की मशीन भी बरामद की गई है। बता दें कि मौके पर वाहन चालकों के सामने ही खाद्य विभाग के अफसरों ने गैस सिलेंडरों का तौल पत्रक तैयार कराया। वाहनों में रखे सिलेंडर को तौला गया तो सभी में 1 से 2 किलो गैस कम पाया गया। खाद्य विभाग के अफसरों ने मौके से गैस सिलेंडर रिफिलिंग का एक यंत्र भी बरामद किया है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में धान की कीमत 3100 देने का वादा करके फंसी BJP, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसे बनाएगी बड़ा मुद्दा 

मामले में अविनव गैस एजेंसी के संचालक और वाहन चालकों पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि बिलासपुर में गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इससे पहले खाद्य विभाग की टीम ने मेटल स्टोर्स, किराना दुकान में छापेमारी की थी, जहां मेटल स्टोर्स और मकान में रखे 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया था। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर से पांच-पांच लीटर वाले गैस सिलेंडर और व्यवसायिक सिलेंडर में भरकर अधिक दामों में बेचने का खेल पुराना है। शहर के सिरगिट्‌टी, सरकंडा, चांटीडीह, तालापारा, तिलक नगर, गोलबाजार, करबला समेत शहर के बाहरी इलाकों में भी घरेलू गैस सिलेंडर को पलटी कर ब्लैक में बेचने का अवैध कारोबार चल रहा है। (Domestic Cylinder Seized Bilaspur)

शहर के ज्यादातर होटल और गुमटियों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। जबकि ऐसे व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग से गैस सिलेंडर दिया जाता है, जिसकी कीमत भी तय है, लेकिन व्यवसायिक सिलेंडर महंगा होने के कारण व्यापारी घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग कर रहे हैं। बिलासपुर में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1,875 रुपए हैं। जबकि 47.5 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 4,681.50 रुपए हैं। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कम है। (Domestic Cylinder Seized Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!