छत्तीसगढ़ में धान की कीमत 3100 देने का वादा करके फंसी BJP, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसे बनाएगी बड़ा मुद्दा

Congress on BJP Promise: छत्तीसगढ़ में BJP धान की कीमत 3100 देने का वादा करके फंस गई है। दरअसल, कांग्रेस ने इसे लेकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने का फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के समय जनता को ठगने के लिए भाजपा ने सरकार में आने पर 31 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है। देश के बाकी राज्यों के किसानों ने क्या गुनाह किया है। छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए दे सकते हैं तो बाकी राज्यो में किसानों का क्या गुनाह है। धान की कीमत और 500 में गैस सिलेंडर देने के वादे को हम लोकसभा में बड़ा मुद्दा बनाएंगे।

यह भी पढ़ें:- 2 दिसंबर को रायपुर आएंगे ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मतगणना पर रखेंगे नजर

मतगणना को लेकर भाजपा की रणनीति पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा मुगालता पालकर बैठी है कि वो सरकार बनाने जा रही है। दहाई के अंक तक मुश्किल से पहुंचेगी। कोई भी रणनीति बना ले सब धरी की धरी रह जाएगी। छत्तीसगढ़ में चाहे मनसुख मंडविया आ जाए या चाणक्य अमित शाह, लेकिन सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी। मतगणना में संभावित गड़बड़ी और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर भाजपा के आरोपों पर सुशील ने कहा कि मतगणना में गड़बड़ी करना भाजपा का चरित्र रहा है। मध्यप्रदेश में कलेक्टर ने बैलेट पेपर खुलवा दिया। (Congress on BJP Promise)

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव हार रही है। इसलिए उनके नेता पटकथा लिख रहे हैं। हारने के बाद पटकथा बताएंगे कि मतगणना में गड़बड़ी हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में नियमतिकरण की आस में अभी भी कई कर्मचारी बैठे हुए हैं। इसे लेकर शुक्ला ने कहा कि भाजपा के 15 साल की सरकार में कर्मचारियों के साथ अन्याय और उनका शोषण हुआ। हमारी सरकार के समय में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई। बहुत से कर्मचारियों को नियमित भी किया गया, जो कर्मचारी बचे हैं उनके हित में संसाधनों और बजट को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा। बता दें कि नियमतिकरण को लेकर कर्मचारियों में सरकार के प्रति बहुत नाराजगी है, जिसे BJP ने भी मुद्दा बनाया है। (Congress on BJP Promise)

Related Articles

Back to top button