Google Analytics —— Meta Pixel

नारायणपुर के अबूझमाड़ में नक्सलियों से मुठभेड़, DRG का एक जवान शहीद, कल ही CM ने नक्सलवाद को लेकर ली थी बैठक

DRG Jawan Martyred: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें DRG का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं कुछ जवानों के घायल होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक BSF और DRG की टीम जंगल में नक्सलियों के बनाए एंबुश में फंस गई। सोनपुर और कोहकामेटा बॉर्डर पर मुठभेड़ हुआ है। पुलिस ने बताया कि जंगल में 4 दिसंबर दोपहर 1 बजे दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। मुठभेड़ में नारायणपुर के हेड कॉन्स्टेबल बीरेंद्र कुमार सोरी (उम्र 36 साल) को गोली लगी, जिससे उनकी जान चली गई। IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें:- आज महाराष्ट्र के CM पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

शहीद जवान कांकेर के नरहरपुर के रहने वाले थे। सोरी 2010 में नारायणपुर जिला बल में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे, जिन्हें 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए हेड कॉन्स्टेबल के पद पर प्रमोट किया गया था। बता दें कि 3 दिन पहले भी छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। जवानों ने मौके से एक-47 समेत कई हथियार बरामद किए थे। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे, लेकिन जवानों ने मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया। इसी हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आने वाले हैं। (DRG Jawan Martyred)

शाह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नक्सलवाद के खात्मे की रणनीति को लेकर बैठक करेंगे। उससे पहले जवानों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है। कल ही CM विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद को लेकर बैठक की थी, जिसमें नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों के मूल्यांकन और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उसी दिशा में प्रभावी रणनीतियां तैयार करनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आत्मसमर्पण के लिए जनजागरूकता अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। (DRG Jawan Martyred)

Back to top button
error: Content is protected !!