DSP ने शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता, पढ़े पूरी खबर

Deputy Superintendent of Police : छत्तीसगढ़ में एक DSP पर ही रेप का केस हुआ है। दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) विनोद मिंज के खिलाफ युवती ने शिकायत की है। आरोप है कि, विनोद मिंज ने शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा दिया, फिर शारीरिक संबंध बनाए। यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना इलाके का है।
यह भी पढ़े :- रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में फ्री वाई-फाई शुरू, ओपीडी पंजीयन में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
पुलिस के मुताबिक, जामुल थाना इलाके की रहने वाले 21 साल की युवती ने बताया कि, डीएसपी से साल 2024 में उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। डीएसपी ने खुद को कुंवारा बताकर शादी के लिए प्रपोज किया।
जब युवती ने शादी के लिए हामी भर दी, तो डीएसपी उसे साथ ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा करता रहा। कुछ समय बाद उसकी बातों को काटने लगा। युवती को शक हुआ तो उसने उसके बारे में पता लगाया। तब उसे विनोद के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। उसके दो बच्चे भी हैं।
युवती ने बताया कि, जब उसे डीएसपी के शादीशुदा होने की बात पता चली, तब वो उसके पास गई। विवाद होने पर डीएसपी ने उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। उसने कहा कि, वो बहुत पावरफुल है। यदि वो पुलिस के पास गई, तो उसे जान से मरवा देगा।
मामला दर्ज किया गया
पीड़िता की शिकायत पर अजाक थाने के डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट समेत जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है। आपको बता दें कि इस पहले मोहन नगर थाने में दिसंबर 2024 को एक पीड़िता ने अपने ही डीएसपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जो सुकमा जिले जगरगुंडा में एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।



