Durg Liquor Smuggler Arrested : दुर्ग में दो साल से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, 43 लाख की शराब जब्ती से जुड़ा है मामला

Durg Liquor Smuggler Arrested : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो साल से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गब्बर सिंह (28), निवासी क्वार्टर नंबर 33, सेक्टर-2, भिलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई धमधा थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें :- Nagar Nigam Bulldozer Action : बिलासपुर में अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्ती, निगम और नजूल की जमीन पर चला बुलडोजर
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामला 11 जनवरी 2023 का है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से अवैध शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही है। तीन वाहनों — ट्रक (CG 07 DW 3630), सफारी (CG 07 AD 7300) और एक अन्य कार (CG 07 WF 2516) में शराब भरकर साल्हेवारा-गंडई मेन रोड होते हुए धमधा की ओर लाया जा रहा था। (Durg Liquor Smuggler Arrested)
धमधा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाकेबंदी की और तीनों वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को 530 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब मिली। हर कार्टून में 50 सीलबंद पौव्वा गोवा ब्रांड की शराब थी। इस तरह कुल 4770 बल्क लीटर शराब जब्त की गई।
उस समय दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सफारी वाहन का चालक हरपाल सिंह मौके से फरार हो गया था। लंबे समय तक फरारी के बाद आखिरकार 23 मई 2025 को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। (Durg Liquor Smuggler Arrested)
जब्त शराब की कीमत भी चौंकाने वाली थी। ट्रक से 28.35 लाख रुपए, सफारी से 15 लाख रुपए और कार से 53,500 रुपए कीमत की शराब जब्त की गई थी। कुल मिलाकर 43 लाख 35 हजार 500 रुपए मूल्य की अवैध शराब पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस अब हरपाल सिंह से शराब तस्करी के नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। (Durg Liquor Smuggler Arrested)



